आत्महत्या या हत्या में उलझी गुत्थी, पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव

By: Ankur Tue, 21 Sept 2021 7:11:43

आत्महत्या या हत्या में उलझी गुत्थी, पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव

बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सहिया गांव में मंगलवार को तब सनसनी फैल गई जब जंगल में महुआ के पेड़ से नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव लटका मिला। यह प्रेमी जोड़ा एक दिन पहले ही अपने घर से लापता हुआ था। उनके शव मिलने के बाद गुत्थी आत्महत्या या हत्या में उलझ गई हैं। कुछ लोग इसे ऑनर किलिंग मान रहे हैं तो कुछ सुसाइड। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़े की लाश एक ही दुपट्टे से बने फंदे से लटकी मिली। उनका हाथ खुला था। आम तौर पर फांसी लगने से हाथ की उंगलियां अकड़ने लगती हैं और मुठ्‌ठी बंद हो जाती है।

लोगों ने बताया कि सोमवार को दोनों घर से भाग गए थे। लड़का बचपन से अपनी नानी के घर रहा करता था। प्रेमी जोड़ा एक साथ पढ़ाई भी कर रहा था। दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली है। लड़की की मांग में सिंदूर भी लगा था। एक ही दुपट्टे में फंदा लगाकर दोनों को लटकाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़े :

# बिहार : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, 5 की मौत

# छत्तीसगढ़ : सरकारी गर्ल्स स्कूल की 7 छात्राएं निकली संक्रमित, सभी की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच

# हेलसिंकी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ईमानदार शहर बना मुंबई, 12 बटुओं में से 9 मिले वापस

# हरियाणा : पत्नी ने किया ससुराल जाने से इंकार, पति ने मार डाली सिर में गोली, दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज

# उत्तराखंड में एक करोड़ पार कर चुका हैं कोरोना टीके लगवाने वालों का आंकड़ा, साल के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com